जंगल में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

चमोली : जिले के सिमखोल गांव के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।
राजस्व पुलिस ने बताया कि शनिवार को जब सिमखोली गांव की महिलाएं जब जंगल जा रही थी। तो उन्होंने पोखरी-रौता मार्ग के समीप जंगल में मृतक के शव को देखा। महिलाओं की ओर से घटना की जानकारी ग्राम प्रधान जीतेंद्र खत्री को दी गई। जिसके बाद ग्राम प्रधान की ओर से मिली सूचना पर उप राजस्व निरीक्षण विजय कुमार व मोहन सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया है। उप राजस्व निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टा शव दो से तीन दिन पुरान प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृतक के मौत के कारण व सही समय की जानकारी पोस्ट मार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। कहा कि शव को पोस्ट मार्टम के लिये उप जिलाचिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा जा रहा है।