विधि विधान से शुरू हुआ दो दिवसीय अनसूया मेला

चमोली : संतानदायनी माता सती अनुसूया मेला मंगलवार को विधिविधान के साथ शुरु हो गया है। मां अनुसूया की पांच बहनों की मौजूदगी में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंडल में अनुसूया गेट पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ किया।
पौराणिक परंपराओं के अनुसार बंणद्वारा, खल्ला, सगर, देवलधार, कठूड़ व मंडल मंदिरों में माता अनुसूया सहित पांच बहनों की उत्सव डोलिया मंडल पहुंची। जहां पंचायती चौक में सभी देव डोलियों को ब्राह्मणों व श्रद्धालुओं द्वारा अर्घ्य अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद ढोल दमोऊं की थाप पर सभी डोलियों ने मां सती अनसूया के मंदिर के लिए प्रस्थान किया। मेले का शुभारंभ करते हुए पशुपालन मंत्री ने कहा कि मेले हमारी धरोहर हैं। जिनके संरक्षण के लिये सरकार की ओर से हर संभव कार्य किये जा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रुप में माँ सती शिरोमणी अनसूया मंदिर के सौदर्यीकरण के लिये 15 लाख की धनराशि दिये जाने व 10 शौचालयों के निर्माण की घोषणा की।
इस मौके पर अनुसूया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद राणा, नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर अध्यक्ष पुष्पा पासवान, भगत, सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, योगेंद्र सेमवाल, विनोद कनवासी, आशुतोष बिष्ट, प्रशांत डिमरी आदि मौजूद थे।