नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे

 नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM
  • एसडीआरएफ ने शुरू किया खोज एवं बचाव अभियान, नहीं मिला कोई सुराग

नई टिहरी : जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में जन्मदिन मनाने गंगा के तट पर नहाने के दौरान तीन किशोर नदी में डूब गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ के गोताखोर डूबे किशोरों की तलाश में जुटे हैं। शाम तक भी किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के गुमानीवाला क्षेत्र से छह किशोर अपने दोस्त का जन्म दिन मनाने तपोवन के नीम बीच क्षेत्र में पहुंचे। यहां सभी गंगा में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान तीन किशोर गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। इसमें बर्थडे बॉय भी शामिल है। इसमें आर्यन बंगवाल, वत्सल बिष्ट और प्रतीक शामिल हैं। देखते ही देखते अन्य दोस्तों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गंगा में डूबे तीन किशोरों की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक खोज का काम चल रहा था। तपोवन चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी ने इसकी पुष्टि की। बताया कि वत्सल बिष्ट का जन्म दिन मनाने उक्त छह किशोर उक्त क्षेत्र में पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!