पूर्व सीएम को तीर्थ पुरोहितों ने नहीं करने दिए भगवान केदारनाथ के दर्शन

 पूर्व सीएम को तीर्थ पुरोहितों ने नहीं करने दिए भगवान केदारनाथ के दर्शन
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ में अलकनंदा पुल से आगे नहीं जाने दिया। तीर्थ पुरोहितों ने नारेबाजी कर त्रिवेंद्र सिंह रावत का जमकर विरोध किया। जिसके बाद वे गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में चले गए।

वंही उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद हैं। उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड से आक्रोशित हैं। पूर्व सीएम को तीर्थ पुरोहितों ने संगम स्थित पुल से आगे नहीं जाने दिया। उधर, गंगोत्री में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में बाजार बंद कर दिया गया है। गंगोत्री में पूजा सामग्री सहित सभी दुकानें बंद की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!