हाथों में तिरंगा ले राहत और पुनर्वास की जोशीमठवासियों ने उठाई मांग

चमोली : भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ नगर कर लोगों ने राहत और पुनर्वास की मांग को लेकर गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगरवासियों ने हमारा लोकतंत्र, हमारा संविधान। राहत, पुनर्वास का करो इंतजाम और लोकतंत्र जिंदाबाद जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया।
भू धंसाव से प्रभावित नगरवासियों ने कहा कि एक माह का समय बीत जाने के बाद भी शासन और प्रशासन प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर किसी सर्वमान्य निर्णय पर नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में प्रभावित खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, सचिव कमल रतूड़ी और व्यापार मंडल जोशीमठ के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा कि संघर्ष समिति और नगरवासी सरकार से प्रभावित परिवारों को शीघ्र स्थाई रूप से पुनर्वास की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से मामले को उलझाया जा रहा है।
स्थानीय प्रभावित रोहित परमार और जनादेश के सचिव लक्ष्मण नेगी ने कहा कि आपदा प्रभावित लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को आपने दर्द का अहसास करवा रहे हैं। प्रभावितों को प्रदर्शन और नाराजगी नीति और योजना के क्रियांवयन को लेकर है। इसलिये ही जोशीमठवासियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोकतंत्र और