सूर्य प्रकाश बने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

चमोली : युवा कांग्रेस की ओर से राज्यभर में आयोजित चुनाव संपन्न हो गये हैं। इन चुनावों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित को 542 मतों से जीत दर्ज करने पर युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष चुना गया है। बता दें जिलाध्यक्ष पद के लिये जिले से 6 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया था। जिनमें से सूर्य प्रकाश को सर्वाधिक 1714 मत मिले। जबकि दीपक रावत को 1172, आनंद गडिया को 787, राहुल कुमार को 41 व रवि राणा को 14 मत प्राप्त हुए हैं। सूर्य प्रकाश के जिलाध्यक्ष बनने पर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस के निर्वतमान प्रवक्ता विकास जुगरान, संदीप नेगी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।