दुखद : सेना में तैनात कंसोल गांव का सूरज हुआ शहीद

चमोली : पंजाब के भटिंडा में तैनात गढ़वाल राइफल का जवान सूरज सिंह बिष्ट (25) पुत्र करण सिंह का कमांडों ट्रेनिंग के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। सूरज सिंह बिष्ट चमोली जिले नारायणबगड़ ब्लॉक के कंसोल गांव का रहने वाला था। उसकी निधन से पिंडर घाटी में शोक की लहर हैं। सूरज सिंह बिष्ट 3 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। सूरज के पिता करण सिंह वर्तमान में सूबेदार के पद पर आसाम राइफल में तैनात हैं। उनके बड़े भाई आर्मी में है और दूसरा भाई प्राइवेट नौकरी में है। सूरज तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। सूरज सिंह बिष्ट के निधन से पिंडर घाटी में शोक की लहर हैं।