उप निरीक्षक स्नेहा ने कुराश चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

चमोली: पुलिस में तैनात महिला उपनिरीक्षक स्नेहा तड़िलाय ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 13वीं विश्व सीनियर कुराश चैम्पियनशिप 2022 में रजत पदक जीता है। स्नेहा के चमोली लौटने पर सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह ने उन्हें सम्मानित किया है। बता दें, पुणे में 23 से 28 नवम्बर तक आयोजित विश्व सीनियर कुराश चैम्पियनशिप में 60 देशों के 600 से अधिक पुरुष व महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में महिला उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल ने प्रतियोगिता के 87 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है।