काम की बात: निर्वाचन नामावलियों के लिये चमोली में इन तिथियों पर चलेगा विशेष अभियान

 काम की बात: निर्वाचन नामावलियों के लिये चमोली में इन तिथियों पर चलेगा विशेष अभियान
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

चमोली: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचन नामावलियों का 1 जनवरी 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत 9 नवंबर 2022 को सभी 574 मतदेय स्थलों, तहसील व जिला निर्वाचन कार्यालयों में आलेख्य प्रकाशन किया गया है। जिसके लेकर 8 दिसंबर तक बीएलओ द्वारा दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। मतदेय स्थलों पर 19 व 20 नवंबर, 2022 तथा 3 व 4 दिसंबर 2022 को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
प्रकाशित आलेख्य के अनुसार बद्रीनाथ विधानसभा में 52566 पुरूष, 49421 महिला तथा 2 थर्ड जेंडर सहित कुल 101989 मतदाता पंजीकृत है। थराली विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 52217 पुरूष, 49133 महिला मतदाता सहित 101350 मतदाता पंजीकृत है। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 46551 पुरूष, 46210 महिला सहित 92761 मतदाता पंजीकृत है। इस प्रकार जिले में कुल 151334 पुरूष, 144764 महिला 2 थर्ड जेंडर सहित कुल 296100 मतदाता पंजीकृत है। सर्विस वोटर में बद्रीनाथ विधानसभा के अन्तर्गत 2537, थराली विधानसभा के अन्तर्गत 3794 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा में 4009 मतदाता पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!