यूकेएसएसएससी के नए अध्यक्ष होंगे रिटायर्ड आईपीएस गणेश मर्तोलिया

 यूकेएसएसएससी के नए अध्यक्ष होंगे रिटायर्ड आईपीएस गणेश मर्तोलिया
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

देहरादून : भर्ती घोटालों की जांच के बीच राज्य सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। रिटायर्ड आईपीएस गणेश सिंह मर्तोलिया को यूकेएसएसएससी के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।

बता दें, उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएसएससी) को भर्ती विवाद के बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी गणेश मर्तोलिया को यह जिम्मेदारी सौंपी है। यूकेएसएसएससी में भर्ती  घोटाला होने के बाद तत्कालीन अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से यह पद खाली चल रहा था। यूकेएसएसएससी के सम्मुख विवादों से घिरे यूकेएसएसएससी को सुधारने की बड़ी चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!