माता सीता व भगवान राम के जन्म के साथ जोशीमठ में शुरू हुई रामलीला

 माता सीता व भगवान राम के जन्म के साथ जोशीमठ में शुरू हुई रामलीला
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

महादीप पंवार की रिपोर्ट

जोशीमठ : जोशीमठ के गांधी मैदान में रामलीला महायज्ञ का शुभारंभ को राम जन्म के साथ शुरू हो गया है। लीला के पहले दिन राम जन्म से पहले भगवान विष्णु के दरबार में जय जय को श्राप मिलना, महर्षि नारद व लंकापति रावण संवाद, रावण का कैलाश पर्वत उठाना, राजा जनक का हल लगाकर धरती माता से सीता जन्म, भगवान राम, भ्राता लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन के जन्म की लीला का मंचन किया गया। भूधसाव से प्रभावित जोशीमठ में रामलीला का आयोजन कर प्रभावित भगवान राम से नगर को इस त्रासदी से बचाने की प्रार्थना कर रहे हैं। लीला का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पंवार व सभासदों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद नम्बूरी, मां दुर्गा के पसवा भोला सिंह नामण, गोविंद प्रसाद भट्ट, नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद कपरवाण, अधिवक्ता प्रकाश भंडारी, हरीश भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैंन सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!