राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन

 राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

गोपेश्वर : नगर के कुंड काॅलोनी में कर्मचारी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। राज्याभिषेक से पूर्व रामलीला कमेटी की ओर से नगर में भव्य शोभा यात्रा का निकली गयी।

रामलीला में बुधवार को राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इस दौरान राम-रावण के मध्य हुए संवाद के दौरान पात्रों द्वारा प्रस्तुत चैपाई और अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। वीरवार को दोपहर बाद कमेटी की ओर से आयोजन स्थल से गोपीनाथ मंदिर तक राम परिवार की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसके बाद यहां भगवान राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण का माँ कौशल्या, कैकई और सुमित्रा के मिलन की मार्मिक लीला का मंचन किया गया। वहीं भव्य राजतिलक के दौरान स्थानीय राम भक्तों ने भगवान राम और माता सीता की पूजा अर्चना की।

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष भंडारी, सचिव मोहन सिंह रावत, हरि सिंह, प्रकाश तिवारी, अब्बल सिंह खत्री आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!