क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान है मेरी प्राथमिकता-रेखा आर्या

 क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान है मेरी प्राथमिकता-रेखा आर्या
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य ने शनिवार को ताकुला मंडल के ताकुला और बसौली गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान जहां स्थानीय ग्रामीणों की ओर से मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। वहीं इस दौरान रेखा आर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान रेखा आर्य ने कहा कि सडक, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा को लेकर कई प्रस्ताव शासन को भेजे गये हैं। जिन पर जल्द ही कार्य शुरु होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सोमेश्वर की बेटी हैं, ऐसे में उनका क्षेत्र से विशेष लगाव है, क्षेत्र के विकास कार्य कराना ही उनकी प्राथमिकता है। कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें हर चुनाव में अपना भरपूर प्यार व सम्मान दिया है जिसकी वह आजीवन आभारी रहेंगी। रेखा आर्या ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, मंडल महामंत्री प्रदीप नगरकोटी, जगदीश डंगवाल, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश लोहनी, मंडल उपाध्यक्ष बलवंत रावत, मंडल मंत्री कुंदन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री विजय वर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष भाकुनी, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, दीपा भाकुनी, भगवती डंगवाल, रेवती देवी, पूर्व प्रधान गंगा पांडेय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!