पुष्कर चौधरी बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष

चमोली : वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर सिंह चौधरी को हल्द्वानी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन चमोली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुष्कर सिंह चौधरी लंबे समय से पत्रकारों के हितों में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार युनियन के प्रदेश महामंत्री और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मौजूद रहे। पुष्कर सिंह चौधरी को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन चमोली के जिलाध्य्क्ष बनने पर जिले के पत्रकारों ने बधाई दी है।