पोखरी वाहन दुर्घटना के एक घायल की मौत

 पोखरी वाहन दुर्घटना के एक घायल की मौत
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

पोखरी : ब्लाक मुख्यालय पर हुई वाहन दुर्घटना के एक घायल की हायर सेंटर ले जाते हुए मौत हो गयी है। बता दें शुक्रवार को पोखरी-विशालखाल सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। दुर्घटना के दौरान जंहा कार में सवार मनोज जोशी की मौत हो गयी थी। वंही नन्दन सिंह और यशवंत सिंह घायल हो गए थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। ऐसे में नन्दन सिंह की हायर सेंटर ले जाते हुए मौत हो गयी है। जबकि यशवंत का सीएचसी कर्णप्रयाग में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!