बिरही-निजमूला सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति उपचार के दौरान मौत

चमोली : दशोली ब्लॉक की बिरही निजमूला सड़क पर शनिवार देर शाम हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों की संख्या तीन हो गयी है। जबकि एक गम्भीर घायल को उपचार के लिये हायर सेंटर रेफर किया गया है। वंही एक व्यक्ति का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।
बता दें, शनिवार की देर शाम बिरही निजमूला सड़क पर बिरही की ओर लौट रहा एक वाहन दुर्घटनाग्र हो गया था। घटना में वाहन में सवार 5 लोगों में से जोशीमठ के करछी गांव के करण सिंह (62) पुत्र जगत सिंह तथा देवेंद्र सिंह (52) पुत्र श्याम सिंह को मृत अवस्था में जिला चिकित्साल पहुंचाया गया। जबकि करछी गांव के ही गंगा सिंह (47) पुत्र गौर सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। वंही बलवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह को डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया है तथा गोविंद सिंह पुत्र जगत सिंह का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।