वाहन दुर्घटना में एक घायल, एक की मौत

चमोली : जिले में नैनीताल हाईवे पर आदिबदरी के समीप हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि बाइक में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दुपहिया वाहन में सवार दो लोग गैरसैंण से गोपेश्वर जा रहे थे। इस दौरान बकरिया बैंड के समीप विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक को देख दुपहिया वाहन अनियंत्रित हो गया। जिससे दुपहिया वाहन में पीछे बैठे रामलगन शाह पुत्र रामवृक्ष शाह उम्र 55 वर्ष निवासी मुज्क्फरपुर बिहार बताया जा रहा है। घायल जीतेंद्र शाह को अस्पताल भिजवाया गया है।