एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस की परिपाटी 2022 के विधानसभा चुनाव में होगी खत्म : बोले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर

 एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस की परिपाटी 2022 के विधानसभा चुनाव में होगी खत्म : बोले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

गोपेश्वर : भाजपा विकास कार्यों के बूते इस बार उत्तराखंड में एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा की परिपाटी को 2022 के विधानसभा में खत्म करने जा रही है। इससे पूर्व राज्य में विपक्ष के सांसद जीतने के परिपाटी को जनता ने भाजपा को पांच सांसद देकर खत्म कर दिया है। यह बात गुरुवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
गोपेश्वर में आयोजित पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीवन ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बूते विधानसभा चुनाव में 60 पार के नारे को हकीकत में बदलने जा रही है। पार्टी ने 5 वर्षों में जो कार्य किये वे सभी कार्य पिछली 20 साल की सरकारों के कार्य पर भारी हैं। कहा कि यदि 2017 में जनता के नकारे जाने से पूर्व राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाता। तो कोरोना के दौरान जनता को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन अव्यवस्थाओं के बावजूद वर्तमान सरकार ने 87 आक्सीजन प्लांट लगाने के साथ ही देश के 130 करोड़ लोगों को कोराना की प्रथम व 60 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाकर राहत देने का कार्य किया है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी की देहरादून में आयोजित सभा में शहीद सीडीएस विपिन रावत के चित्र का उपयोग वोट पाने के लिये करने पर एतराज जताया। कहा कि सैनिकों का सम्मान करना कांग्रेस के डीएनए में नहीं है। जबकि भाजपा सरकार ने 1734 शहीद सैनिकों के अांगन की मिट्टी को एकत्रित कर देहरादून में सैन्य धाम बनाकर शहीदों को सम्मान देने का कार्य किया है। कहा कि विकास कार्यों के बूते भाजपा राज्य में एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा की परिपाटी को 2022 के विधानसभा में खत्म करने जा रही है।

वहीं इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने बताया कि चमोली जिले में शुक्रवार से विजय संकल्प यात्रा का आगाज किया जाएगा। जिसका आगाज जिले के मंडल गांव से किया जाएगा। जिसके पश्चात जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी की जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, महामंत्री नवल भट्ट, दीपक भट्ट, नीलम सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!