चमोली के अधिकारी व कर्मचारियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार

 चमोली के अधिकारी व कर्मचारियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

देहरादून : सुशासन दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आगे भी इसी मनोयोग से कार्य करते रहेंगे।

सामूहिक श्रेणी में 11 पुरस्कार दिये गये। जिसमें जनपद चमोली से स्वाती एस भदौरिया तत्कालीन जिलाधिकारी व अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चमोली, उत्तराखण्ड एवं हिमांशु खुराना जिलाधिकारी व अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चमोली, उत्तराखण्ड (ग्रूप लीडर), टीम के सदस्य कुमकुम जोशी उप जिलाधिकारी, नरेन्द्र सिंह रावत रजिस्ट्रार कानूनगो, राजवीर सिंह नेगी अमीन तहसील, शिवराज सिंह रावत सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार शामिल हैं। आठवा पुरस्कार श्वेता चौबे, आईपीएस (ग्रुप लीडर) तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, चमोली टीम के सदस्य महिला उपनिरीक्षक नापु मीता गुसांई, महिला कान्सटेबल ऊषा तथा नन्दी शामिल है। जबकि वर्ष 2020-21 में अभिषेक त्रिपाठी (ग्रुप लीडर) तत्कालीन अपर मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टीम के सदस्य में डॉ. पंकज सिंह, स्टेट सर्विलास ऑफिसर शामिल हैं।

व्यक्तिगत श्रेणी में 7 अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया गया। जिसमें जनपद चमोली से डा० राजीव कुमार शर्मा, नवीन कठैत, कांस्टेबल, शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!