नदियों पर बने पुलों के आसपास नहीं किया जा सकेगा खनन

 नदियों पर बने पुलों के आसपास नहीं किया जा सकेगा खनन
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM
  • पुलों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने लिया निर्णय, जिलाधिकारियों को आदेश किये जारी।

देहरादून : राज्य की नदियों पर बने सेतु और पुलों के आसपास  उप खनिजों के खनन पर सरकार ने रोक लगा दी है। जिसे लेकर प्रमुख सचिव राकेश कुमार सुधांशु ने आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार की ओर से खनन से पुलों को होने वाले खतरों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बता दें, पूर्व में 26 फरवरी 2013 से पुलों के नजदीक एक किलोमीटर की परिधि में खनन गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। लेकिन, इस आदेश को धत्ता बताते हुए पुलों के इर्द गिर्द खनन होता रहा। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलों की नींव कमजोर होती चली गई और बरसात के सीजन में कई पुल टूट गए। अब सरकार ने पुलों के नजदीक खनन पर सख्ती के साथ पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव खनन आरके सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!