महेंद्र भट्ट ने प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारियों किये नियुक्त

 महेंद्र भट्ट ने प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारियों किये नियुक्त
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

चमोली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें से 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, और 8 प्रदेश मंत्री नियुक्त किये हैं। पार्टी की संगठनात्मक टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल को बनाया गया है। वहीं महामंत्री की जिम्मेदारी खिलेन्द्र चैधरी, राजेन्द्र बिष्ट, एवं आदित्य कोठारी को दी गयी है। प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनी मित्तल, और प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल को बनाया गया है।
प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मीना गंगोला, आदित्य चैहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, विकास शर्मा को सौंपी गयी है। प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, को बनाया गया है। मनवीर सिंह चैहान पूर्व की भॉति प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर बने हुए हैं। प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, पुष्कर सिंह काला और ऋषि कण्डवाल को सौंपी गयी है। प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही और रमेश गडिया को दी गयी है।
टीम में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंशाक रावत, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी रूद्रप्रयाग विधायक आशा नौटियाल को दी है। वहीं प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष जोगेन्द्र पुण्डीर को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा समीर आर्या, और राकेश राणा को प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा इन्तजार हुसैन को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!