एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग पर की भूख हड़ताल

कर्णप्रयाग : एलटी के चयनित अभ्यर्थियों ने दो वर्ष बाद भी नियुक्ति न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। चयनित अभ्यर्थियों ने करणप्रयाग तहसील परिसर में भूख हड़ताल कर विरोध दर्ज किया। चयनित अभ्यर्थी राकेश बिष्ट व संजीव का कहना है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 13 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित की गई विज्ञप्ति के अनुसार 8 अगस्त 2021 को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके बाद चयनित अभियर्थियों का अभिलेख सत्यापन 19 जुलाई से 28 जुलाई 2022 के बीच पूर्ण किया गया। लेकिन विज्ञप्ति प्रकाशन के दो वर्षों बाद भी वर्तमान तक चयनित अभियर्थियों को नियुक्ति नहींं मिल सकी है। जिससे चयनित अभ्यर्थी मानसिक और आर्थिक उत्पीडन से गुजर रहे हैैं। अभ्यर्थियों ने शीघ्र नियुक्ति न मिलने पर क्रमबद्ध आंदोलन शुरू करने की बात कही है। इस मौके पर राकेश नेगी नीरज जोशी दीपा सती, राखी, हरेंद्र सिंह, विपिन चौहान, कुलदीप नेगी औऱ हरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।