लोहजंग में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर

थराली: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सामाजिक न्याय दिवस के मौके पर पिंडर घाटी के लोहजंग गांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वांण, कुलिंग, बंाक, मुंदोली, सुया धुरा, धारकोट, ल्वांणी, कंदई और हरनी गांवों के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
शिविर में सिविल जज (सीडि) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिमरनजीत कौर ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष रुप से महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों का समुचित उपयोग नहीं कर रही है। जिसके चलतेघरेलू हिंसा के कई मामलों में महिलाओं को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। यौन उत्पीड़न के ऐसे कई मामले हैं। जिन्हें कभी भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत ही नहीं किया जाता है। पीड़ितों को न्याय न मिलने से अपराधियों के मनोबल में वृद्धि होती है। इन सबके समाधान के के लिये विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्य किया जा रहा है। जिसमें प्राविधिक कार्यकर्ताओं क माध्यम से महिलाओं, असहाय और निर्धन वर्ग के लोगों को कानूनी मदद प्रदान की जाती है। कहा कि प्राधिकरण से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ ले सकता है।
इस मौके पर चमोली बार संघ अध्यक्ष भरत सिंह रावत, बार संघ थराली अध्यक्ष, अधिवक्ता गोपाल सिंह रावत, मदन मोहन मिश्रा, ललित मोहन मिश्रा, गीता बिष्ट, रैजा चैधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।