2022 में जोशीमठ पालिका पर्यावरण संरक्षण के लिये नगरवासियों को करेगी प्रेरित

 2022 में जोशीमठ पालिका पर्यावरण संरक्षण के लिये नगरवासियों को करेगी प्रेरित
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

जोशीमठ : नगर पालिका परिषद जोशीमठ वर्ष 2022 में नगरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित करने का कार्य करेगी। इस मुहीम के लिये पालिका की ओर से नगरवासियों को जागरुक करते हुए परिवार में होने वाले शुभ कार्यों के दौरान पौध रोपण के लिये प्रेरित किया जाएगा। जिसके लिये पालिका प्रशासन भूमि उपलब्ध करायेगा। यह बात शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने पालिका की ओर से आयोजित जीरो वेस्ट इवेंट के दौरान कही।
नगर पालिका की ओर से आयोजित जीरो वेस्ट इवेंट के दौरान नगर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 12 पर्यावरण मित्रों का सम्मानित किया। वहीं पालिका की ओर से वर्ष 2010 में नगर को पालीथीन मुक्त करने की मुहीम शुरु करने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व पूर्व अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद कपरुवाण को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर पालिका की ओर से शुरु की जा रही मुहीम का स्वागत करते हुए नगरवासियों से मुहीम में सहयोग करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!