दो दिन बंद रहेगा गोपेश्वर बाजार

चमोली: जिला मुख्यालय गोपेश्वर के व्यापारियों ने पुलिस मैदान में लगने वाले ट्रेड फेयर का विरोध शुरु कर दिया है। व्यापार मंडल ने ट्रेड फेयर के विरोध में आगामी दो दिनों तक बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। जबकि प्रशासन और पुलिस से आयोजन को प्रदान की गई अनुमति को रद्द करने की मांग उठाई है। व्यापारियों ने मांग पर कार्रवाई न किये जाने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस मैदान में व्यावसायिक मेले के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ ही तहसील प्रशासन की ओर से अनुमति प्रदान की गई है। जिसके लेकर व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। व्यापारियों ने मामले को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित कर आगामी दो दिनों तक बाजार बंद कर विरोध करने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल की ओर से बंद के दौरान सब्जी की दुकान और होटलों को भी बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं व्यापारियों के आंदोलन को ठेली यूनियन ने भी समर्थन दिया है।
इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रकाश मिश्रा, गोपेश्वर व्यापार मंडल के महामंत्री आयुष चैहान, नवल भट्ट, भागीरथी कुंजवाल, मुस्कान, उदय सिंह रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह बिष्ट, दस्तगीर, उमेश सती, कैलाश तिवारी, देवेंद्र गौड़ आदि मौजूद थे।