महिला आरक्षी ने पूर्व थानाध्यक्ष पर लगाया छेड़छाड़ व उत्पीड़न का आरोप

- पुलिस ने मामला की किया दर्ज, महिला ने रात फोन कर परेशान करने और ताने मारने का लगाया आरोप
नई टिहरी : जिले में तैनात महिला आरक्षी ने कैंपटी थाना के पूर्व थानाध्यक्ष पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कैंपटी पुलिस थाने में तैनात रहे उप निरीक्षक पर महिला आरक्षी ने वर्तमान में हरिद्वार के रुड़की के बुग्गावाला पुलिस थाने में तैनात थानाध्यक्ष पर महिला आरक्षी की ओर से छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न की लिखित शिकायत दी है।तहरीर में महिला आरक्षी ने बताया कि आरोपी की हरकतों से तंग आकर महिला आरक्षी ने हमराह ड्यूटी करने से इनकार करने पर वह ताने मारकर मानसिक रूप से परेशान करता रहा। वंही रात को फोन कर भी परेशान करता था। जिससे महिला आरक्षी को मानसिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिस पर उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
इधर, थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि आरक्षी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेडख़ानी, अश्लील हरकत करने व मानसिक रूप से उत्पीडन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला हेल्प लाइन प्रभारी रेखा को जांच दी गई है।