अधीक्षण अभियंता से नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मांग पर कार्रवाई की उठाई मांग

 अधीक्षण अभियंता से नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मांग पर कार्रवाई की उठाई मांग
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

गोपेश्वर : चमोली जिले की जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता की ओर से शैक्षिक योग्यता के आधार पर पद संशोधन न करने पर नाराजगी जताई। जिस पर नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को गोपेश्वर में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों ने एक सूत्रीय मांग पर सकारात्मक कार्रवाई किये जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
यूनियन के मंडल अध्यक्ष चिरंजीलाल डोभाल व जिलाध्यक्ष किशन सिंह रावत ने बताया कि यूनियन लम्बे समय से जिले में चौकीदार के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर वर्ग एजेंट पद पर नियुक्ति देने की मांग कर रही है। जबकि पौड़ी जनपद में मांग पर कार्रवाई करते हुए विभाग की ओर से कर्मचारियों को नियुक्ति दे दी गई है। लेकिन चमोली जिले में विभागीय उच्चाधिकारियों की ओर से कर्मचारियों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। जिसके चलते विभागीय कर्मचारियों ने आंदोलन शुरु कर दिया है। कर्मचारियों ने मांग पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इस मौके पर यूनियन के त्रिलोक सिंह बिष्ट, जगतराम, नौटियाल, शांती नेगी, अर्जुन सिंह, रमेश प्रसाद, विजय पंत, देवेश्वरी देवी, मीरा रावत, मीरा बर्त्वाल, दीपक रावत, जीत सिंह रावत, हरीश चंद्र सिंह, दर्शन सिंह, जय सिंह, भरत सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह, दिलवन सिंह, चन्दन सिंह, राम प्रसाद पुरोहित, कमल सिंह बर्त्वाल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!