चमोली में दर्जनों गांव बर्फ की आगोश में, कई सड़कें बाधित

चमोली : जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में देर रात हुए हिमपात से चमोली के कई ऊपरी क्षेत्रो के गांव बर्फ के आगोश में आ गए है। चमोली के घाट, देवाल और जोशीमठ ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांव देर रात हुई बर्फ़बारी से पूरी तरह बर्फ़ से ढके हुए है। इन गाँवो में 2 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई हैं। चमोली में घाट ब्लॉक के रामणी गांव में हुई बर्फ़बारी से घाट रामणी सड़क भी बाधित चल रहा हैं। प्रशासन के द्वारा मार्ग खोले जाने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं।
घाट क्षेत्र के रामणी, सुतोल, कनोल, भेंटी, बंगाली,सहित आधे दर्जन से अधिक गाँव बर्फ़ की चपेट में हैं। वही चमोली के ही देवाल और जोशीमठ विकासखंड के वाण , लोहजंग, कुलिंग, हिमनी, घेस, बलांंण, लाता, डुमुक, कलगोट, पांडुकेश्वर, भ्यूंडार सहित कई गांव बर्फ की आगोश में हैं। वहींं गोपेश्वर-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग भी बर्फ़बारी से मंडल स्थित जड़ी बूटी शोध संस्थान से आगे बाधित चल रहा है। जिसको खोलने का कार्य जारी।