जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा छोड़ की घर वापसी

 जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा छोड़ की घर वापसी
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

पोखरी : चमोली जिले में 15 दिन पूर्व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई रानो वार्ड की जिला पंचायत सदस्य ममता देवी की सोमवार को एक बार फिर घर वापसी हो गयी है। उन्होंने बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी  और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान घर वापसी की है। ममता देवी ने कांग्रेस में शामिल होते हुए कहा कि भाजपा के कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह किया गया था। जिस कारण वह भूलवश भाजपा में चली गयी थी। लेकिन वह कांग्रेस की कार्यकर्ता हैं। उनकी पार्टी की रीति नीति में आस्था है, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!