कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंककर किया विरोध-प्रदर्शन

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंककर किया विरोध-प्रदर्शन
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

चमोली : जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गोपेश्वर में सीएम का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया।
पार्टी के दशोली ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार व पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन करने वालों को खुला संरक्षण दे रही है। जिससे एक ओर सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं जनता को निर्माण कार्य के लिये अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ रही है। लेकिन सरकार की ओर से अवैध खनन को रोकने के लिये कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये जा रहे हैं।

इस दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीवानसिह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा रावत, जिला सचिव सेवादल महिला सुनीता देवी, ओम प्रकाश नेगी, मनीष नेगी, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, महेशी देवी, गोविंद सिंह सजवाण, पुष्कर सूरी, गोपाल सिंह रावत, किशोरी लाल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!