कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ दी तहरीर

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ दी तहरीर
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

चमोली : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिये तहरीर दी है।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी की ओर से महिलाओं व मंदिरों को लेकर की गई टिप्पणी उनकी समझ को प्रदर्शित करती है। उन्होंने बयान देकर महिलाओं का अपमान करने के साथ ही धार्मिक आस्था के केंद्रों को भी बदनाम करने का कार्य किया है। वहीं बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भाजपा नेता ने महिला और मंदिरों को लेकर दिये बयान को मातृशक्ति का अपमान बताया है। जिसका कांग्रसे पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवांण, महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष ऊषा रावत, जिला कार्यालय प्रभारी आनंद सिंह पंवार, युद्धवीर बत्र्वाल, सुरेश डिमरी, रवींद्र नेगी, देवेन्द्र फरस्वांण, संदीप झिक्वांण, राजेंद्र सिंह रावत, विक्रम नेगी, वीरेन्द्र बत्र्वाल, सुनीता देवी, किशोरी लाल, श्यामलाल, प्रताप लाल, दर्शन झिंक्वांण, दर्शन लाल और जगदीश फरस्वाण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!