भाजपा नेता की देवी देवताओं पर की टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी बिफरे

 भाजपा नेता की देवी देवताओं पर की टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी बिफरे
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

चमोली : भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कालाढुंगी विधायक वंशीधर भगत की देवी-देवताओं पर गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी बिफर गये हैं। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका।

गोपेश्वर में प्रदर्शन के दौरान जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने वंशीधर भगत के बयान को अमर्यादित बताते हुए प्रदर्शन किया। वहीं पार्टी वरिष्ठ नेत्री गरिमा दासौनी पर की जा रही कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई। पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत व नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की ओर जहां प्रदेश के अंकिता भंडारी हत्याकांड में हिला हवाली की जा रही है। वहीं चमोली के देवाल ब्लाॅक में हुई पिंकी की हत्या के मामले में घटना के एक वर्ष बाद भी आरोपी की  गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। ऐसे में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकात है। कहा कि सरकार राज्य में जहां महिलाओं की सुरक्षा में विफल नजर आ रही है। वहीं अपने नेता और विधायकों को भी अमर्यादित भाषा के उपयोग से रोक नहीं पा रही है।

इस मौके पर पार्टी ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सजवांण, अरविंद नेगी, युद्धवीर बर्त्वाल, ओम प्रकाश नेगी, आंनद सिंह पंवार, दीवान सिंह, धीरेंद्र गरोडिया, उदय सिंह रावत, देवेंद्र फरस्वाण्, संदीप भंडारी, सूर्य प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!