भारत जोड़ो यात्रा के लिये कांग्रेस ने ब्लाॅक व नगरों में नियुक्त किये पर्यवेक्षक

 भारत जोड़ो यात्रा के लिये कांग्रेस ने ब्लाॅक व नगरों में नियुक्त किये पर्यवेक्षक
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

गौचर: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद चमोली के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप थपलियाल ने सभी ब्लाकों व नगर वार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

प्रदीप थपलियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कर्णप्रयाग के एक निजी होटल में आयोजित बैठक के बाद प्रेस को जारी सूची में बताया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में जनपद चमोली के विभिन्न स्थानों पर 14 से 19 नवंबर तक यात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए थराली विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक देवाल से संदीप पटवाल, थराली से महावीर बिष्ट, नारायणबगड़ से गजेन्द्र रावत, घाट से शेखर पल्लव, नन्दप्रयाग से विक्रम नेगी,बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के जोशीमठ से विपिन शाह,दशोली से उषा रावत, गोपेश्वर नगर से हरेंद्र राणा,पोखरी से लक्ष्मण बिष्ट, कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के गैरसैंण से कुंवर रावत,कर्णप्रयाग ब्लाक से ईश्वरी मैखुरी,आदिबद्री से अजय किशोर, गैरसैंण नगर से वीरेंद्र आर्य, कर्णप्रयाग नगर से रिबलदेव रावत व गौचर नगर से सुभाष रावत को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने नियुक्त पर्यवेक्षकों से अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, ईश्वरी मैखुरी, अजय किशोर भंडारी, वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, कर्णप्रयाग नगर अध्यक्ष महेश खंडूरी, राजेश नेगी, लखपत सगोई, राम दयाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!