कांग्रेस और संघर्ष समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन

 कांग्रेस और संघर्ष समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

चमोली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन किया। गोपेश्वर व जोशीमठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। जोशीमठ संघर्ष समिति ने धरना स्थल पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने धरना स्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान को जोशीमठवासियों का अपमान बताया है। वंही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। पार्टी के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह नेे कहा कि आपदा के समय में जहां प्रभावित जोशीमठवासी पुनर्वास और राहत की मांग को लेकर शांतिप्रिय आंदोलन कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से आंदोलन को माओवाद से जोड़कर क्षेत्रीय जनता का अपमान किया है। उन्हें अपने बयान के लिये जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस मौके पर पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष गोविंन्द सजवाण, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष उषा रावत, आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, युद्धवीर बत्र्वाल, दीवान सिह बिष्ट, भगत कनियाल, धीरेंद्र गरोड़िया, हरिदर्शन रावत, संदीप भंडारी, संदीप झिंक्वाण, अंजू राण,  जयवीर नेगी, गोपाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!