चमोली में धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा का पर्व

 चमोली में धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा का पर्व
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

चमोली : जिले में रविवार को छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले के गोपेश्वर, चमोली, कर्णप्रयाग, जोशीमठ, थराली सहित अन्य स्थानों पर महिलाओं ने ढलते सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना कर संतान की सुख-समृद्धि की मनौती मांगी।

गोपेश्वर में बिहार और यूपी राज्यों के निवासियों की ओर से वैतरणी कुंड में छठ पूजा का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं विधि-विधान से ढलते सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा-अर्चना की। परम्परा के अनुसार वीरवार को महिलाएं अब ऊषा काल में सूर्य को अर्ध्य देकर अनुष्ठान का समापन करेंगी। वहीं चमोली और कर्णप्रयाग में महिलाओं ने अलकनंदा नदी तटों पर छठ पूजा कर मनौतियां मांगी।

इस मौके पर कृष्णा देवी, चंद्रकला देवी, राधा देवी, गुड्डी देवी, उषा देवी, मीरा देवी,  अनिता देवी, चंदा देवी, जीतेंद्र साह, सरिता देवी, हरीश चंद्र, राकेश साह, वीरेंद्र साह, अनिल साह, रामलगन, विकास कुमार, सरोज देवी और राजीव साह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!