बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से टकराई कार एक की मौत

- दुर्घटना में 2 लोग घायल स्थानीय लोगों ने घायलों को चिकित्सालय में कराया भर्ती
देवप्रयाग : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग से 15 किलोमीटर आगे मूल्यागांव के पास कार पहाड़ी से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे तीन व्यक्ति सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति मृत्यु हो गई। घायलों को निजी वाहन से बागी अस्पताल देवप्रयाग में ले जाया गया है।
मृतक-
दिनेश प्रसाद (56) पुत्र स्व मुरलीधर, निवासी ग्राम शिवानन्दी, गोलपीर, रुद्रप्रयाग।
घायल-
1- गोविंद प्रसाद (50) पुत्र स्व भगवती प्रसाद
2- रोशनी देवी (50) पत्नी दिनेश