भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के सिखाए गुरु

चमोली : भारतीय जनता पार्टी जनपद की ओर से शनिवार को पीपलकोटी व दशोली मंडल के कार्यकर्ताओं बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के गुर सिखाए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम करने होंगे और प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। वही दीवार लेखन के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रचार करना होगा। जिससे आम व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें। वहीं बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा है कि बद्रीनाथ विधानसभा में राज्य निर्माण के 17 वर्षों के विकास कार्यों पर 4 सालों में किये गये कार्य अधिक हैं। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी अजय उनियाल, विक्रम सिंह बर्त्वाल, राजेंद्र हटवाल, गजेंद्र सिंह रावत, पुष्पा पासवान, दीपा राणा एवं योगेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।