भालू ने किया हमला, महिला गम्भीर रूप से घायल

चमोली : जिले के सिलंगा गांव में भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई है। घटना के बाद महिला के परिजनों ने महिला को सीएचसी गैरसैंण में भर्ती कराया। जंहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सिलंगा गांव निवासी 52 आशा देवी पत्नी विजय सिंह जंगल में पिरूल लेने गयी थी। जंहा अचानक भालू ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने 108 की मदद से आशा को रेस्क्यू कर सीएफसी गैरसैंण में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
इधर बद्रीनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित महिला को अहेतुक राशि प्रदान की गई है। जबकि मुआवजा प्रदान करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।