नीति महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी हुए प्रकट

चमोली : जिले की नीति घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जंहा बहता पानी जमने लगा है। वंही ठंड बढ़ने के साथ ही घाटी के नीति महादेव मंदिर में हर वर्ष की तरह बाबा बर्फानी प्रकट हो गये हैं।
नीति घाटी में बढती ठंड के चलते पानी की धाराओं के जमने से चट्टानों पर जमा पानी विभिन्न आकृतियां ले रहा है। जिससे घाटी का सौंदर्य निखरने लगा है। यहां घाटी में जमे हुए पानी की आकृतियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। वहीं टिम्मबरसैंण महादेव गुफा मंदिर में चट्टान से टपकते पानी के जमने के साथ ही बाबा बर्फानी भी आकार लेने लगे हैं।
घाटी के स्थानीय निवासी धमेंद्र पाल और धीरेंद्र गरोडिया का कहना है कि घाटी में शीतकाल में हुई बर्फवारी से प्रतिवर्ष यहां टिम्मरसैंण महादेव में बर्फ के शिव लिंग आकार लेते हैं। यदि शीतकाल में यहां सड़क से बर्फ हटाने के पुख्ता इंतजाम किये जायें तो मार्च माह तक यहां अमरनाथ की तर्ज पर बाबा बर्फानी की यात्रा का सुचारु संचालन किया जा सकता है। जिससे शीतकालीन पर्यटन व तीर्थाटन से स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि हो सकेगी।