कर्णप्रयाग में आयुष तो नन्दनगर में शिवम बने छात्र संघ अध्यक्ष

चमोली : महाविद्यालय कर्णप्रयाग में आयोजित छात्र संघ चुनाव में कुल 1597 छात्रों में से 791 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सुचारु मतदान के लिये छह बूथ बनाये गये थे। मतदान के बाद हुई मतगणन में अध्यक्ष पद पर आयुष नेगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनीष 172 मतों से पराजित कर दिया है। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह ने आयुष राज, सचिव पद पर ऋतिक ने सौरभ, कोषाध्यक्ष पद पर अमीषा ने हर्षित तोपाल, विवि प्रतिनिधि पद पर अरमान कठैत ने चंद्र प्रकाश को पराजित कर जीत दर्ज कर ली है। कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु आयुषी, साधना और साक्षी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। मतगणना के बाद प्राचार्य डॉ भारती सिंघल ने विजयी छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, महाविद्यालय नंदा नगर में हुए छात्र संघ चुनाव में के अध्यक्ष पद पर शिवम भट्ट ने जीत दर्ज की है। जबकि महाविद्यालय में कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णा नौटियाल, उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका सती, सचिव पद पर सूरज नेगी तथा विवि प्रतिनिधि पद पर हेमंत नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।