आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढी ते अपणी लोक संस्कृति से जुडोला: मुख्यमंत्री

- गढवाली में ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने इगास बग्वाल क राजकीय अवकाश किया घोषित
देहरादून: उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास बग्वाल के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश घोषित किया है। राज्य निर्माण के बाद यह दूसरा मौका है जबकि उत्तराखंड के लोकपर्व इगास का आवकाश घोषित किया गया है। इससे पूर्व पिछले वर्ष मुख्यमंत्री की ओर से इगास बग्वाल का राजकीय अवकाश घोषित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड की संस्कृति में विशेष स्थान रखती है। यह पर्व हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।
मुख्यमंत्री का ट्विट