अर्जुन सिंह बने प्रांतीय उद्यान तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष

रुड़की: प्रांतीय उद्यान तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारणी की बैठक ब्लाॅक सभागार रुड़की में आयोजित की गई। बैठक में संघ की नई प्रांतीय कार्यकारणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में राज्य के सभी जिला कार्यकारणी की पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अर्जुन सिंह परवाल अध्यक्ष, एनबी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज पटवाल महामंत्री, यशपाल सिंह असवाल कोषाध्यक्ष सुभाष रयाल समीक्षक, प्रेमा राणा उपाध्यक्ष (महिला), हीराबल्लभ जोशी मंडलीय अध्यक्ष (गढवाल), अनूप थपलियाल मंडलीय मंत्री (गढचवाल), प्रदीप कुमार पचैरी मंडलीय अध्यक्ष (कुमांऊ) और बादल कुमार पांडे मंडलीय मंत्री (कुमाऊं) चुने गये। चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय सलाहाकर मिनिस्ट्रियल फेडरेशन कुलदीप सिंह बिष्ट व अध्यक्ष स्वास्थ्य एसोसिएशन मनोज नवानी की निगरानी में संपन्न करवाई गई।