प्रशासन ने ऊंचाई वाले स्थानों में आवाजाही की प्रतिबंधित

चमोली : जिले के तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन के अलर्ट को देख अपर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को ऐसे क्षेत्रों में आवगमन प्रतिबंधित करने हेतु निर्देशित किया है।
जिला प्रशासन की ओर से यह आदेश कैप आधारित इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम से जनपद के अन्तर्गत 3000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आगामी 24 घंटे में हिमस्खलन की संभावना की मिली जानकारी को देखते हुए जारी किया है। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी ने सभी एसडीएम को ऐसे क्षेत्रों में आवगमन प्रतिबंधित करने हेतु निर्देशित किया है। बताया कि जनपद अन्तर्गत तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यदि कोई ट्रैकर, पर्यटक या आम जनमानस गए हो तो उनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।