बद्रीनाथ हाइवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोग घायल

 बद्रीनाथ हाइवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोग घायल
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM
  • अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर हाईवे पर पलटी बस।

नई टिहरी :  बद्रीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिससे वाहन में सवार 18 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से 2 की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। 11 लोगों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को महाराष्ट्र के 31 तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर गुप्तकाशी से सुबह करीब 9 बजे बस से हरिद्वार के लिये लौटे थे। हरिद्वार लौटते समय तीर्थयात्रियों का वाहन कौड़ियाल के वडाला मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। बस में कुल 31 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जिनमे से 2 तीर्थयात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि 18 को अधिक चोट आई है। जिन्हें निजी वाहनों से ऋषिकेष के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!