भूमि हस्तांतरण के 12 वर्ष बाद केवी को स्थाई भवन मिलने की जगी आस

चमोली: जिला मुख्यालय पर संचालित केंद्रीय विद्यालय को भूमि हस्तांतरित होने के 12 वर्षों बाद अब स्थाई भवन निर्माण की आस जग गई है। यहां अनुबंधित यूपी जल निगम की ओर से भूमि समतलीकरण के साथ ही चाहरदीवारी निर्माण का कार्य शुरु कर है। जिसके बाद अब यहा जल्द ही विद्यालय भवन निर्माण की आस जग गई है। विद्यालय का स्थाई भवन न होने के चलते वर्तमान तक कक्षाओं का संचालन स्वास्थ्य विभाग के भवन पर किया जा रहा है।
विद्यालय प्रधानाचार्य अजय घिल्डियाल ने बताया कि गोपेश्वर में 30 करोड़ 28 लाख 99 हजार की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में प्रथम चरण भूमि समतलीकरण व चाहरदीवारी निर्माण के लिये यूपी जल निगम को 20 लाख की धनराशि प्रदान की गई। निर्माण एजेंसी की ओर से जल्द अन्य कार्रवाई पूर्ण कर भवन निर्माण शुरु करने की बात कही है।