मौसम बिगड़ा सड़क मार्ग से लौटे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

चमोली : चमोली के बाइबरेंट विलेज मलारी के भ्रमण पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीय शुक्रवार को मौसम खराब होने के चलते सड़क मार्ग से देहरादून लौट गए है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को हवाई मार्ग से लौटना था। लेकिन जिले अचानक बदले मौसम के बाद उन्हें सड़क मार्ग से लौटना पड़ा।