Home » Blog » नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में वनाग्नि सुरक्षा हेतु संयुक्त मॉक ड्रिल संपन्न

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में वनाग्नि सुरक्षा हेतु संयुक्त मॉक ड्रिल संपन्न

वन विभाग ,एसडीआरएफ ,फायर सर्विस, पुलिस प्रशासन भी रही मौजूद

by zerogroundnews

ज्योतिर्मठ।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में वनाग्नि प्रबंधन की तैयारियों को परखने हेतु एक व्यापक संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। बुधवार प्रातः 10:00 बजे टीसीपी व्यू प्वाइंट पर वन विभाग, अग्निशमन, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, SDRF एवं ITBP के अधिकारी व कर्मचारी एकत्रित हुए, जहाँ ब्रीफिंग के दौरान इंसिडेंट, रिस्पांस और रेस्क्यू टीमों का गठन किया गया। प्रातः 11:21 बजे सेलंग गाँव के समीप पगडंडी पर आग लगने का ‘फायर अलर्ट’ मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी (इंसिडेंट कमांडर) के नेतृत्व में टीमें तत्काल सक्रिय हुईं। घटनास्थल पर धुआँ बढ़ने के कारण फायर सर्विस को बुलाया गया, वहीं दुर्गम चट्टानी क्षेत्र में फंसे घायल व्यक्ति के रेस्क्यू हेतु SDRF और तकनीकी सहयोग के लिए ITBP को तैनात किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि पुलिस विभाग ने NH-07 पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। स्थानीय वन पंचायत सेलंग के सरपंच, महिला एवं मंगल दलों की सक्रिय भागीदारी के साथ लगभग 12:30 बजे तक 0.30 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र की आग पर पूर्णतः नियंत्रण पा लिया गया। अंत में, 1:00 बजे डी-ब्रीफिंग के दौरान अंतर-विभागीय समन्वय की सराहना करते हुए भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।